अवर अभियंता एचके कुशवाहा ने बताया कि नगर के मोहल्ला पेशथाना में हाई लॉस फीडर है। यहां बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। अभियान के तहत रविवार सुबह मोहल्ला पेशथाना में विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान 13 लोग बिजली की चोरी करते पकड़े गए, जबकि तीन ने बकाया भुगतान न करने पर काटे गए कनेक्शन को दोबारा से जोड़कर बिजली जोड़ ली थी।
जेई ने बताया कि मोहल्ले में रईस अहमद, इशहाक, नसीम, धर्मेंद्र, सुनील, अब्दुल, जमीला, रजिया, रेशमा, कय्यूम, खुर्शीदा, सुलतान, तवस्सुर आदि को बिजली चोरी करते पकड़ा है। टीम ने गांव धनौरी खुर्द में भी चेकिंग की। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।