फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छेड़खानी की शिकायत करने पर पीड़िता के परिजनों से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ घर में घुसकर एक युवक ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। जब महिला के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि तीन जनवरी की शाम को वह घर पर अकेली थी। परिजन गांव निवासी एक व्यक्ति के घर गए हुए थे। इसी दौरान युवक घर में घुस आया था और उसने बुरी नीयत से पकड़कर छेड़खानी की थी। जब विरोध किया तो आरोपी भाग गया था। इसके बाद जब परिजन घर आए तो उन्हें घटना की जानकारी दी। आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो वह लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि माजिद, माहिर, रहीश और ताहिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें