फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज दोपहर से हाईवे की दोनों लेन पर दौड़ेंगे वाहन

Mon, 14 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तक ब्रजघाट से गंगाजल लेकर कांवड़िये अपने पास के मंदिर और शिवालयों पर पहुंच गए जाएंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे से हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
अब दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही आने वाले शुक्रवार या शनिवार की रात से रूट डायवर्जन प्लान को फिर से लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद फिर से हाईवे वनवे हो जाएगा। साथ ही बड़े वाहन कंटेनर, ट्रक, डीसीएम, निजी और रोडवेज बस वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहन चलेंगे। हाईवे वनवे होते ही मुरादाबाद से दिल्ली लेन को कांवड़ियों के हवाले कर दिया जाएगा। अगर शुक्रवार या शनिवार से पहले कांवड़ियों की भीड़ हाईवे पर दिखी तो प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जुलाई को शिवरात्रि

एसपी ने बताया कि इस बार दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है जबकि इसके दूसरे दिन 23 जुलाई को शिवरात्रि मनाई जाएगी। शिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए शिवरात्रि से पहले दूसरे सोमवार के लिए लागू किए जाने वाला रूट डायवर्जन प्लान 23 जुलाई की रात 8 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें