नेशनल हाईवे पर सफर करने के वालों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रैफिक की दुश्वारियों को कम करने के लिए चौपला पर फोरलेन के लिए बनकर तैयार हुए दूसरे फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम से वाहनों ने सुकून की रफ्तार भरी। हालांकि अभी फ्लाईओवर का लोकार्पण होना बाकी है। जबकि शाम के समय अवरोध हटे देखे तो वाहन दौड़ा दिए गए।
नेशनल हाईवे स्थित चौपला चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार शाम कार्य पूर्ण होने के बाद दोनों तरफ लगाए गए अवरोधकों को हटा दिया गया। जिसकी वजह से वाहन चालकों ने वाहन दौड़ाने में कतई संकोच नहीं किया। सुकून के साथ वाहन दौड़ाए गए। मालूम रहे कि मार्च 2017 में दूसरे फ्लाईओवर के लिए आधूरे पड़े ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। बीच में तीन माह यह कार्य बंद रहा। इसके बाद फिर से कार्य में तेजी के साथ शुरू किया गया। फ्लाईओवर का लोकार्पण 18 अप्रैल को यहां आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाना था। लेकिन फ्लाईओवर पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं था। इसलिए इसका लोकार्पण का कार्य टाल दिया गया। मंगलवार शाम से ओवरब्रिज को पूरी तरह से सुरक्षित मानते हुए इससे जुड़े अफसरों ने अवरोधक हटवा दिए। जिसके बाद धीरे-धीरे ओवरब्रिज से ट्रैफिक गुजारा गया।