फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परीक्षा छूटने पर शहर में रेंगे वाहन, बस व रेल सफर में अभ्यर्थियों को जूझना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दरोगा व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा की दोनों पालियां समाप्त होने के बाद शहर में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। परीक्षा केंद्रों से एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बाहर निकलने से टीपी नगर चौराहा, बिजनौर रोड और जोया पुल समेत कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। वहीं बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। चहुंओर आपाधापी के हालात बने रहे।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित भर्ती परीक्षा के चलते जिले में पहले से ही बाहर से आए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ थी। परीक्षा समाप्त होते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे की ओर रवाना हो गए। इससे वहां भी अफरातफरी का माहौल बन गया। बस और ट्रेन में सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों के बीच आपाधापी की स्थिति देखने को मिली। यातायात पुलिस ने परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया था, जिससे दिनभर शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही।
दोपहर करीब 12:15 बजे पहली पाली और शाम करीब पांच बजे दूसरी पाली समाप्त होते ही हजारों अभ्यर्थी एक साथ सड़कों पर आ गए। इससे अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई और टीपी नगर चौराहे सहित कई स्थानों पर जाम लग गया। रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी की स्थिति बन गई। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे परीक्षा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो गई, लेकिन तब तक कई अभ्यर्थी स्टेशन नहीं पहुंच पाए। इसके बाद दिल्ली की ओर से आई काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सवार हो गए। भीड़ इतनी अधिक थी कि जिन यात्रियों का पहले से आरक्षण था, उन्हें भी अपनी सीट तक पहुंचने में परेशानी हुई। कई अभ्यर्थी ट्रेन की आपातकालीन खिड़की से अंदर घुसते दिखाई दिए। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के एसी कोच तक में अभ्यर्थी घुस गए। कई तो दौड़कर ट्रेन में चढ़े। बस में भी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें