अमरोहा के अतरासी तिराहे पर जाम में फंसे यात्री और वाहन।
- फोटो : amar ujala
शहर में सड़कों पर अतिक्रमण और नो एंट्री में बड़े वाहन घुसने से तकरीबन रोज शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर रही है। मंगलवार को भ्ाी यही हाल रहा अतरासी तिराहे आैर बिजनौर रोड पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे थे। इस बीच दोपहर 12 बजे आरएसएस की ओर से पथ संचलन निकाला गया, फिर तो रही सही कसर पूरी हो गई। वाहनों का रेंगना भी बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया, तब तक एक घ्ांटे यातायात बाधित रहा।
शहर में आजम की समस्या आम हो चुकी है। जाम का एक कारण बिजनौर रोड पर बेतहाशा अतिक्रमण है। टीपी नगर चौराहे से लेकर लकड़ चौराहे तक दुकानों के आगे सामन रख कर और फड़ों ठेलों के माध्यम से अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे सड़कें संकरी हो गईं है। रही सही कसर नो एंट्री में बड़े वाहन घुसकर पूरी कर देते हैं।
अतिक्रमण और नो एंट्री में बड़े वाहन घुसने से मंगलवार को सुबह से ही बिजनौर रोड वाहन रेंग-रेंग कर निकल रहे थे। इस दौरान आरएसएस की ओर से पथ संचलन निकला तो अतरासी तिराहे पर भीषण जाम लग गया। एक घंटे कर लोग जाम में फंस कर लोग परेशान होते रहे है। धूप में प्यास ने उन्हें बेहाल करके रख दिया। पथ संचलन गुजरने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद बाहन निकले शुरू हुए।