कोरोना से बचाव के लिए नगर में सीएचसी सहित छह स्थानों, पांच स्कूलों और 11 गांवों में टीकाकरण किया गया। पालिका कर्मी लोगों को टीकाकरण के लिए बूथों तक बुलाकर ले गए। चार हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।
बुधवार को औद्योगिक नगरी में कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति पाया गया। उधर बुधवार को लोगों का टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग व पालिका ने अभियान चलाया। टीकाकरण कराने के लिए पालिका के कर्मचारी घर-घर जाकर बुलाकर लोगों को टीकाकरण बूथ तक ले गए। ईओ विजेंद्र सिंह पाल, आदेश अग्रवाल, चमन सिंह आदि अधिकारी और कर्मचारी दिन भर लोगों को टीकाकरण बूथ तक ले जाने में लगे रहे। सीएचसी प्रभारी डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि चार हजार का टीकाकरण हो गया है। गुरुवार को भी टीकाकरण किया जाएगा।