डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने ब्लॉक सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रधानों के साथ कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी के साथ बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए गांवों में शत प्रतिशत कोरोना की वैक्सीन लगनी बहुत जरूरी है। जिन गांवों में अभी तक वैक्सीनेशन की प्रतिशत बहुत कम हुई है। वहां पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
गंगेश्वरी में डीएम ने ग्राम प्रधानों से कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने अपने क्षेत्र के जितने भी नागरिक हैं। वह टीकाकरण जरूर कराएं। यह आपकी जिम्मेदारी होगी। आपकी ग्राम पंचायत में टीम पहुंचने पर आपको सर्वप्रथम ग्राम में लोगों को एनाउंसमेंट कराकर जानकारी दी जाए। उनका टीकाकरण कराया जाना आपकी प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण ही करोना से बचाव/ सुरक्षित रहने का उपाय है।
हसनपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कई ग्राम पंचायतें टीकाकरण में अव्वल रही हैं। जबकि कई ग्राम पंचायतों की स्थिति टीकाकरण को लेकर काफी कम है। खुर्तियां, मंगरैला, दरियापुर, झिझकपुर जैसे ग्राम पंचायतें कोविड-19 में अच्छी प्रगति की है कहा कि उन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिन्होंने प्रथम और दूसरी डोज सबसे पहले पूरी कर लिया है। इसी प्रकार शीतला सराय, कंडवा, ढवारसी, गंगेश्वरी जैसे अन्य ग्राम पंचायतों का कार्य काफी पिछड़ा है। गाइडलाइन का पालन कराने के अलावा कोविड रोगी की देखभाल, चिकित्सा व जांच आदि की जिम्मेदारी समिति उठाएगी। वहीं, मोहल्लेवासी या उनके यहां कोई रिश्तेदार, परिचित आकर रहता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को मुहैया कराई जाएगी, जिससे कोरोना महामारी की रोकथाम में कारगर कदम उठाए जा सकें। इस मौके पर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, बीडीओ रोहिताश कुमार आदि मौजूद रहे।