मंडी धनौरा सीट के भाजपा प्रभारी एवं राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है। अपराधों का ग्राफ काफी नीचे गिरा और एक दंगा भी नहीं हुआ। भाजपा अपने रिपोर्ट कार्ड के बल पर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी।
मंगलवार की शाम धनौरा मार्ग पर एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि कोरोना के कारण विधानसभा चुनावों में रैलियों पर पाबंदी है। इसीलिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए वर्चुअल संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना में दुनिया के देशों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई, वहीं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में न केवल देश ने तरक्की की, बल्कि महाशक्तियों को भी कोरोना की दवाई का निर्यात किया।