अमरोहा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एनसीसी छात्र-छात्राओं ने शहर में जागरूकता अभियान चलाया। व्यापारी और आम नागरिकों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। लोगों से हमेशा मास्क लगाने की अपील की।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड संस्था अमरोहा ने शुक्रवार को शहर में रैली निकाली। जागरूकता अभियान रैली को कोतवाली प्रभारी आरपी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कोतवाली से प्रारंभ हो कर शहर के मुख्य बाजार से गुजरी और कोट चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। यह रैली डीएम उमेश मिश्रा और एसडीएम विवेक कुमार यादव के मार्गदर्शक में निकाली गई। इस दौरान एनसीसी छात्रों और रोटरी पदाधिकारी, इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से अपना बचाव करें। वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, डॉ जीपी सिंह, सितारा त्यागी, अजय कुमार, जैद बिन अली, अनीता चमोली, आदिल अब्बासी, अजय कुमार चतुर्वेदी, कुंवर विनीत आदि मौजूद रहे।