फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा

Thu, 19 Oct 2023 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

बिजनौर क्षेत्र के गांव तालिबपुर निवासी महिला रेनू देवी नगर के एक अस्पताल में बीती पांच अक्तूबर को नगर के एक अस्पताल में भर्ती हुई थी। तीन दिन बाद महिला की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने हालत गंभीर होने भी रेफर नहीं किया। मरणासन्न होने पर उसे रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला के पति को बुखार था और उसकी हालत भी सही नहीं थी। उस समय परिजनों ने कोई विवाद नहीं किया। बुधवार को महिला के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन महिला की मौत के लिए अस्पताल को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
बीते 15 दिन में तीन महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। 10 दिन पहले नगर के एक अस्पताल में नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने मौत के लिए अस्पताल को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया था। पांच अक्तूबर को रेनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को ग्राम लालापुरी में अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से ग्राम कर्मपुर निवासी महिला की मौत हो गई थी। उस मामले में भी परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें