फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरोहा में 100 किमी की गति से दाैड़ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गई ट्राॅली, इमरजेंसी ब्रेक लगा बचाई जानें

Fri, 28 Mar 2025 07:38 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा/ बछरायूं

सार

अमरोहा के फत्तेपुर छीतरा में बिजली का सामान ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पटरी पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन टकरा गया। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इससे बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ ने टैक्टर ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम फत्तेपुर छीतरा में पैसेंजर ट्रेन का इंजन रेलवे ट्रैक पर ट्राॅली से टकरा गया। दुर्घटना के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। 40 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

विज्ञापन


ग्राम फत्तेपुर छीतरा में घनी आबादी के बीच से रेलवे लाइन गुजर रही है। गांव में बिजली के तार बदलने का काम चल रहा है। ठेकेदार के लोग बिजली का सामान ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लादकर गांव में काम कर रहे थे। शुक्रवार को भी कर्मचारी अपने काम में लगे हुए थे।

Amroha: शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी आग, तीन घंटे बाद पाया काबू, बिजली अफसरों ने नहीं उठाया फोन
विज्ञापन

करीब सवा 11 बजे ठेकेदार के कर्मचारी रेलवे लाइन के सहारे काम कर रहे थे। अचानक बिजली के सामान से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पीछे की ओर हो गई। उसी समय नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी आ गई। ट्रेन के इंजन की ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई।

ट्रेन को देखकर चालक ट्राॅली छोड़कर भाग गया। ट्राॅली से टक्कर होते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और अधिकारियों को सूचना दी। ट्रेन की ट्राॅली से टक्कर की जानकारी मिलने पर रेलवे के हापुड़, मुरादाबाद व बिजनौर से अधिकारी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


करीब 40 मिनट तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। आरपीएफ ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे मेंं ले लिया। आरपीएफ की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें