फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, मासूम के हाथ-पांव टूटे, जान गंवाने वालों में मां-बाप और चाचा शामिल

Mon, 04 Mar 2024 09:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)

सार

अमरोहा के डिडौली में ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक मासूम की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
डिडौली हादसे में जान गंवाने वाले पति-पत्नी और देवर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिडौली हाईवे पर तेज रफ्तार के साथ ओवरटेकिंग कर रहे ट्रक ने आगे चल रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे सोनू (25), उसकी पत्नी सुनैना (23) और सोनू के भाई विनय (23) की मौत हो गई। सोनू की तीन माह की बेटी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


उसके दोनों पैर टूट गए हैं। ट्रक के अगले हिस्से में फंसी बाइक और तीनों शवों को चालक करीब एक किलोमीटर तक घसीट ले गया। बाद में ट्रक छोड़कर भाग गया। सोनू मुरादाबाद में मझोला क्षेत्र के मथाना गांव का रहने वाला था। फिलहाल पत्नी और भाई के साथ डिडौली में किराये के मकान में रहता था।

सोनू कालखेड़ा गांव में अपने मामा मुनेश की साइकिल मरम्मत की दुकान पर काम करता था। विनय जिवाई क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार रात सोनू पत्नी और भाई के साथ डिडौली के नूरी गांव जा रहा था, जहां रिश्ते की मौसी की शादी में शामिल होना था। दिल्ली हाईवे पर लैंडमार्क कॉलेज के सामने ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें