अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
जिसमें कहा है, जो मैं करने जा रहा हूं, मुझे माफ करना, उसे मेरी बुजदिली मत समझना, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चर्चा है कि तैयब शुक्रवार शाम घर में किसी विवाद के बाद सर्विस रायफल लेकर बाहर निकला था। परिजनों ने तलाश किया लेकिन तैय्यब मिला नहीं। पत्नी व परिजनों ने कॉल की तो अपनी सही लोकेशन नहीं बताई। इस बीच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर मौजूद लोगों ने बताया कि बेंच पर सादा कपड़ों में बैठे युवक ने एकाएक अपनी रायफल जबड़े से सटाकर गोली मार ली।
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
स्टेशन स्टाफ और पुलिस के पहुंचने तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सिपाही के बैच में साथ रहे जीआरपी के एक कांस्टेबल ने उसकी शिनाख्त की। एएसपी ने बताया कि तैयब 2015 बैच का सिपाही था। उसके पिता शौकीन अहमद नवंबर 2023 में सहारनपुर जनपद से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। तैयब के बहनोई नासिर भी कांस्टेबल हैं।
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
प्लेटफॉर्म पर सुनसान इलाके में किया सुसाइड
जहां पर सिपाही तैयब खान ने आत्महत्या की है, वह प्लेटफार्म नंबर दो का सुनसान इलाका है। यहां पर बहुत कम लोग जाते हैं। ये इलाका रेलवे स्टेशन के फ्लाईओवर से उतरने के बाद मुरादाबाद की तरफ है।
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
प्लेटफाॅर्म नंबर दो की बेंच पर बैठने के बाद टांगों के बीच रायफल दबाकर चलाई गोली
पुलिस के मुताबिक, सिपाही तैयब खान ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचने के बाद बेंच पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने सर्विस रायफल को अपनी दोनों टांगों के बीच में दबा लिया और जबड़े से सटाकर गोली दाग ली। गोली चलने की सूचना पाकर जीआरपी, आरपीएफ और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार व एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
गोली चलते ही प्लेटफाॅर्म पर मौजूद लोगों में मची भगदड़
रेलवे स्टेशन पर सिपाही तैयब खान के द्वारा रायफल से आत्महत्या करने की घटना के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तुरंत लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।