फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गन्ने के खेत में प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते पकड़ा, पहले जमकर धुनाई, इसके बाद पंचायत ने कराया निकाह

Mon, 18 Mar 2024 06:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

डिडौली में गन्ने के खेत में बैठे प्रेमी-प्रेमिका को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। बाद में परिजनों को बुलाकर पंचायत बैठी और उनकी शादी करवा दी गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिडौली गांव से बाहर खेत में प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते हुए ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पहले तो दोनों की जमकर धुनाई की और बाद में भरी पंचायत में निकाह करा दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


गांव के ही रहने वाली युवती का पड़ोस में रहने वाले बिरादरी के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की प्रेम कहानी गांव में सभी को पता थी। लेकिन परिजन इसके खिलाफ थे। युवक और युवती परिजनों से छिप-छिपकर मिलते थे। रविवार की शाम भी दोनों गांव के बाहर गन्ने के खेत में थे।

तभी ग्रामीणों ने मौके पर जाकर दोनों को रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रेमी युगल के परिजनों को भी बुला लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने युवक और युवती की जमकर धुनाई की। बाद में दोनों को गांव ले आए। इसके बाद गांव के जिम्मेदार लोगों की पंचायत बैठ गई। दोनों के परिजन को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पंचायत में मौजूद लोगों ने दोनों के परिवार वालों पर प्रेमी युगल का निकाह करने के लिए दबाव बनाया। पहले तो दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए, लेकिन बाद में सहमत हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने एक मौलाना को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया।

बाद में युवती अपने प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपनी ससुराल चली गई। प्रेमी युगल का ये निकाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें