फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल में महिला शिक्षिका ने गले में डाला सांप, छात्रों के उड़ गए होश, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी चेतावनी

Mon, 18 Dec 2023 10:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

सोशल मीडिया पर तेजी के साथ एक फोटो वायरल हो गई। इसमें शिक्षिका ने अपने गले में सांप डाल रखा है। बराबर में स्कूली बच्चे खड़े हैं। जांच में यह फोटो सरकारी स्कूल की होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अधिकारियों ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
गजरौला में गले में सांप डाली शिक्षिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गले में सांप डाल कर उसका फोटो वायरल करना शिक्षिका को महंगा पड़ गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका और प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सोमवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शिक्षिका ने अपने गले में सांप डाल रखा है। बराबर में स्कूली बच्चे खड़े हैं। फोटो गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर स्थित संविलियन विद्यालय का बताया जा रहा है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर उसका फोटो देखा तो तरह-तरह के कमेंट करने लगे। मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वह हैरत में रह गए। कुछ महीने पहले ही खुंगावली की चार शिक्षिकाओं का रील बनाते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी।
विज्ञापन


जिससे विभाग की फजीहत हुई थी। अब सांप गले में डाल एक और शिक्षिका ने फजीहत करा दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि शिक्षा के मंदिर में आखिर ऐसी हरकत करने की मन में भी कैसे आ जाती है।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद का कहना है कि शिक्षिका व प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें