हसनपुर में युवक के खिलाफ छेड़खानी करने और अश्लील वीडियो बनाकर परेशान करने का आरोप लगाकर युवती ने एक दिन पहले तहरीर दी थी। युवक को कोतवाली में देखते ही युवती ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद साथ रहने की जिद पर पड़ गई। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
नौगांवा सादात में स्पीकर पर गाने बजाने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर किसान और उसके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडों से मारपीट की गई। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के धनौरी मीर गांव में हुई थी। 10 अप्रैल 2024 की रात गांव का ही रहने वाला शाहवेज तेज आवाज में स्पीकर पर गाने बजा रहा था। तेज आवाज में गाने बजाने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। तभी गांव में रहने वाले हाशिम अली ने शाहवेज से स्पीकर पर गाने बजाने से मना किया।
ये बात शाहवेज और उसके परिवार वालों को बुरी लगी। तभी, आरोपी शाहवेज अपने भाई नवाब, चाचा इशरत, जफर, सुहेब के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हाशिम अली को बुरी तरह पीटा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
तभी, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत नौगांवा सादात पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़ित हाशिम अली की पत्नी सादमा खातून ने न्यायालय की शरण ली।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर शाहवेज, नवाब, इशरत, जफर, सुहेब के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।