फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वैश्य समाज की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

Mon, 13 May 2024 06:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। कस्बे में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मीनू गुप्ता को जिलाध्यक्ष तथा पिंकी गुप्ता, चंचल गुप्ता व माया गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को जोया के एक इंटर कॉलेज में वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। मीनू गुप्ता को जिलाध्यक्ष तो पुष्पा गुप्ता को जिला संरक्षक बनाया। वहीं पिंकी गुप्ता, चंचल गुप्ता व माया गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि लक्ष्मी गुप्ता, प्रिया गुप्ता, साक्षी गुप्ता और मेघा गुप्ता को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। तो वहीं बबीता गुप्ता को जिला महामंत्री बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी ने कहा कि अमरोहा में महिलाओं का एक बड़ा संगठन खड़ा करेगें, जोकि एकता का संदेश देंगी। उन्होंने कहा प्रदेश में वैश्य समाज का उत्थान हो और जो वैश्य समाज के लोग समाज के हर वर्ग को हर मामले में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। उसी वैश्य समाज को हर क्षेत्र में मजबूत किया जाए। कहा कि जिनके बल पर देश भर की सरकारें चलती हैं उन लोगों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इस दौरान वैश्य समाज की महिला प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें