फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर पर बैठ सबके साथ कर रहे थे बात.. फिर अचानक गिर पड़े, बसपा जिलाध्यक्ष के एकलौते बेटे की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 25 Jan 2024 12:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के बसपा जिलाध्यक्ष के एकलौते बेटे कांति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के दौरान वह परिजनों के साथ घर पर बैठकर बात कर रहे थे। वह स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले अमरोहा के निवासी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह के लैब टेक्नीशियन बेटे कांति (38) की बुधवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। जानकारी मिलते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और परिचितों की भीड़ जुड़ गई।

विज्ञापन


तमाम लोग ढांढस बंधाने पहुंचे। सोमपाल सिंह बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वर्तमान में अमरोहा के बसपा के जिलाध्यक्ष हैं। उनके परिवार में पत्नी हंसवती के अलावा एक बेटा कांति उर्फ पिंटू था।

वह परिवार संग जोया रोड स्थित चिड़िया बाग में रहते हैं। कांति की शादी हो चुकी थी, उनके परिवार में पत्नी साक्षी और दो बच्चे हैं। कांति स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नौगांवा सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रही थी।
विज्ञापन


रोज की तरह बुधवार को भी कांति ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटे थे। रात करीब नौ बजे परिवार के सदस्यों के साथ घर पर बैठे हुए थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत हुई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

तुरंत ही परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि कांति की पत्नी मेरठ में परीक्षा देने गई हुई थीं। जब इसकी जानकारी बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की हुई तो तमाम लोग ढांढस बंधाने पहुंचे। बता दें कि अमरोहा में हार्ट अटैक लगातार जानलेवा बन रहा है।
विज्ञापन


विशेषकर युवा वर्ग के हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को भी अमरोहा में युवा व्यवसायी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें