फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी का मुंह किया काला, चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया.. फिर करवा दिया निकाह

Thu, 11 Jul 2024 05:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा (अमरोहा)

सार

अमरोहा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिवार वालों ने पकड़ लिया। इसे बाद उसका मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया। बाद में प्रेमी युगल की शादी करवा दी गई। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
प्रेमी का मुंह किया काला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गांव में हुई पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी को चप्पलों की माला पहनाई गई, बाद में उसका मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया गया। इतना ही नहीं पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए प्रेमी युगल का निकाह कर दिया।

विज्ञापन


घटना के आठ दिन बाद प्रेमी का मुंह काला करके गांव में घूमने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर रहने वाले युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा है।

युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। आठ दिन पहले युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। तभी परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


बाद में युवती और युवक के परिजनों के बीच पंचायत बैठ गई। इस पंचायत में गांव के कई लोग शामिल हुए। तभी पंचायत में शामिल लोगों ने एक तुगलकी फरमान सुना दिया। जिसके बाद प्रेमी को चप्पलों की माला पहनाई गई और उसका मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया गया।

लेकिन, जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। इससे पहले पुलिस कुछ कार्रवाई कर पाती, ग्रामीणों ने प्रेमी युगल का निकाह करा दिया। बाद में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मुंह काला करके युवक को गांव में घुमाने का वीडियो सामने आया है। पूरे मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें