फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : जिले को चार जोन व 12 सेक्टर में बांटा

Wed, 12 Feb 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियों का अंतिम दौर चल रहा है। केंद्रों पर सभी जरूरी तैयारियों को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर जिले को चार जोन और 12 सेक्टर में बांट गया है। साथ ही अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है। साथ ही अब माध्यमिक शिक्षा विभाग का पूरा फोकस लिखित परीक्षाओं की तैयारियों पर है। 24 फरवरी से लिखित परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं।
प्रवेशपत्र भी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। नकलविहीन परीक्षा कराने को प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनाती भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें