फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 71 केंद्रों पर 28 अप्रैल से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 71 केंद्रों पर 28 अप्रैल से यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है, अमरोहा को दूसरे चरण में रखा गया। लिखित परीक्षा की तर्ज पर ही प्रयोगात्मक परीक्षा होगी, कंट्रोल रूम से पूरी परीक्षा की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

जीआईसी के प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी, जो 12 अप्रैल को संपन्न हुई थीं। बोर्ड परीक्षा से पहले विधानसभा चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी। जिसके चलते विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न नहीं कराई जा सकीं। अब बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो रहा है, परिणाम में देरी न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दो चरणों में प्रायोगिक परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रथम चरण में आगरा, सहारनुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती मंडल में 20 अप्रैल से शुरू हो गई हैं, जो 27 अप्रैल तक चलेंगी। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर मंडल में परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होकर चार मई तक चलेंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 76 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाएं हुई थीं। लेकिन प्रयोगात्मक परीक्षाएं 71 केंद्रों पर होंगी। इसमें चार केंद्र वह छोड़े गए हैं, जहां बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। जबकि नौगांवा सादात का एक केंद्र और हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें