फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर लिखना होगा रोल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर इस बार बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार अब परीक्षार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिका के हर एक पन्ने पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) और कॉपी नंबर लिखना अनिवार्य होगा। उत्तरपुस्तिका के पन्नों की अदला-बदली या छेड़छाड़ रोकने की पूरी जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों की होगी।
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना फाड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका के अंदर कहीं भी अपना नाम या पहचान संबंधी कोई चिन्ह नहीं बना सकते। ऐसा पाए जाने पर परीक्षा निरस्त की जा सकती है।
जिले में हाईस्कूल व इंटर में लिखित परीक्षाएं निर्धारित 68 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च तक चलेंगी। इस परीक्षा में हाईस्कूल के 28583 व इंटर के 24694 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को जिले व राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़ा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि इस बार परीक्षार्थियों को उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर अपना अनुक्रमांक और कॉपी नंबर लिखना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि परीक्षा के दौरान उत्तरपुस्तिका के पन्ने बदलने या निकालने जैसी गड़बड़ियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने स्पष्ट किया है कि इस नियम का पालन कराना कक्ष निरीक्षकों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।
पिछले वर्षों में केवल उत्तरपुस्तिका के अंतिम पन्ने पर ही अनुक्रमांक लिखवाया जाता था। लेकिन, अब हर पृष्ठ पर यह जानकारी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही कक्ष निरीक्षक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा कक्ष में किसी तरह की मददगार सामग्री जैसे पोस्टर, चार्ट या ब्लैक बोर्ड पर लिखी कोई जानकारी मौजूद न हो। परीक्षार्थियों के लिए भी साफ निर्देश हैं कि किसी भी छात्र को उत्तरपुस्तिका का कोई पन्ना फाड़ने की अनुमति नहीं होगी। उत्तरपुस्तिका के अंदर कहीं भी नाम, संकेत या पहचान से जुड़ी कोई जानकारी लिखना सख्त मना है। प्रश्नपत्र मिलने से पहले उत्तरपुस्तिका में कुछ भी लिखने की इजाजत नहीं होगी। इसलिए छात्र उत्तरपुस्तिका के दोनों ओर और हर पंक्ति में साफ-सुथरा लेखन करें। पहली कॉपी पूरी होने के बाद ही दूसरी कॉपी मांगी जाए। रफ कार्य अलग पन्ने पर किया जा सकता है। जिसे बाद में काट देना होगा।
-
सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
डीआईओ ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और संकलन केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती रहेगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की निगरानी खुफिया तंत्र की टीमों के माध्यम से की जाएगी। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि कोई परीक्षार्थी नकल या अंक बढ़वाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश करता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही सोशल मीडिया पर फर्जी प्रश्नपत्र या भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें