फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: अब 10 अक्तूबर तक करवा सकेंगे दसवीं और बारहवीं के पंजीकरण, 100 रुपये निर्धारित किया गया शुल्क

Sat, 07 Oct 2023 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए स्कूलों का पंजीकरण कराने का समय बोर्ड ने बढ़ा दिया गया है। पहले छात्र छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए 30 सितंबर की तिथि नियत की गई थी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा देती हुई छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के लिए 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का परीक्षा पंजीकरण 10 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ करा सकते हैं। इससे पहले इसके लिए 30 सितंबर की तारीख तय की गई थी। स्कूलों के पंजीकरण कराने के बाद 15 अक्तूबर तक पंजीकृत परीक्षार्थियों की नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करानी होगी।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए स्कूलों का पंजीकरण कराने का समय बोर्ड ने बढ़ा दिया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहले स्कूलों के छात्र छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए 30 सितंबर की तिथि नियत की थी। बाद में इसको बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया गया।

अब शिक्षण संस्थान दसवीं एवं बारहवीं के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र- छात्राओं का 10 अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। डीआईओएस कार्यालय में फोटोयुक्त नामावली एवं जमा किए गए चालान की प्रति समेत अन्य कागजात 15 अक्तूबर तक जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन


कक्षा नौ एवं ग्यारह के लिए विलंब शुल्क पचास रुपये तथा कक्षा दस एवं बारह के लिए सौ रुपये निर्धारित किया गया है। डीआईओएस विष्णु प्रताप ने बताया कि स्कूल प्रबंधनों को तय समय तक पंजीकरण कराना जरूरी है। जिससे समय से छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें