फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आज से जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Wed, 19 Mar 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए बुधवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो रहा है। जिले में चार केंद्रों पर 1700 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा।
24 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो गई थी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई थी। जिले में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1700 परीक्षक 3,66,982 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। परीक्षकों को मंगलवार को प्रशिक्षण देते हुए मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जिले में एकेके इंटर कॉलेज, जेएसएच इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज में इंटर और एकेके इंटर कॉलेज व जेएसएच इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एक परीक्षक को एक दिन में अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिका ही जांचने के लिए दी जाएंगी। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा। साथ ही मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

कहां कितने परीक्षक जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

मूल्यांकन केंद्र उत्तर पुस्तिका की संख्या उप प्रधान परीक्षक परीक्षक
हाईस्कूल-
जेएसएस इंटर कॉलेज 100708 52 527
एकेके इंटर कॉलेज 92905 55 538
इंटरमीडिएट-
राजकीय इंटर कॉलेज 78484 32 297
आईएम इंटर कॉलेज 94885 35 338
मूल्यांकन का कार्य बुधवार से शुरू हो रहा है। जिसको लेकर सभी परीक्षकों को बोर्ड के दिशा निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। मूल्यांकन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - वीपी सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें