फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा एमएलसी को पाकिस्तान से आया फोन, दिल्ली पुलिस का अधिकारी बता ठगी की कोशिश, कहा- बेटा पकड़ा गया

Tue, 07 May 2024 02:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

भाजपा के एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को कॉल कर ठगी की कोशिश की गई। उन्हें युवक ने दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर फोन किया था। बताया कि उनका लड़का गिरफ्तार किया गया। उसे छुड़ाने के लिए पैसे की मांग की गई। 
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों से ठगी करने की कोशिश की है। उनके बेटे को दुष्कर्म के मुकदमे पकड़े जाने की बात कह कर छोड़ने के नाम पर रुपये मांगे।

विज्ञापन


जबकि उनका बेटा घर पर मौजूद है। मामले में पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले विजय पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप के मुताबिक सोमवार को एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के मोबाइल नंबर पर अननोन नंबर +923407955800 से व्हाट्सएप कॉल आई।

फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को विजय पांडे सदर थाना दिल्ली का पुलिस अधिकारी बताया। कहा कि दिल्ली में दुष्कर्म के मुकदमे में चार लड़के पकड़े गए हैं। जिसमें से एक आपका बेटा है। इतना ही नहीं फोन करने वाले व्यक्ति ने एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों से उनके बेटे को छोड़ने के नाम पर रुपये मांगे।
विज्ञापन


एमएलसी ने प्रकरण को किसी बड़ी ठगी या अपने खिलाफ साजिश बताते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि एमएलसी की तहरीर पर दिल्ली के रहने वाले विजय पांडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला साइबर ठगी की कोशिश का सामने आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें