फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड, हर विधानसभा के लोगों से लिए जा रहे फीडबैक

Mon, 18 May 2026 11:54 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा मुरादाबाद मंडल में अपने विधायकों और संभावित दावेदारों की जमीनी पकड़ का आकलन कराने में लगी है। इसके लिए दिल्ली और लखनऊ से आई दो सर्वे एजेंसियां जिले में लोगों से फीडबैक जुटा रही हैं। एजेंसी के सदस्य शहर से गांव तक अलग-अलग वर्गों के लोगों से बातचीत कर विधायकों के कामकाज और संभावित उम्मीदवारों को लेकर राय ले रहे हैं।  
विज्ञापन
भाजपा करवा रही नेताओं की कुंडली तैयार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मजबूत होमवर्क में लगी भाजपा अपने विधायकों और प्रमुख दावेदारों की गहराई नापने के लिए सर्वे एजेंसियों की मदद ले रही है। दिल्ली और लखनऊ से जिले में आई एक-एक एजेंसी नेताओं की कुंडली तैयार करने में लग गई है। एजेंसियों के लोग घूम-घूमकर लोगों से फीडबैक ले रहे हैं।

विज्ञापन


काम पूरा होने पर रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से मुरादाबाद मंडल भाजपा के लिए काफी अहम है। प्रदेश में भले ही दो बार से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है लेकिन दोनों चुनावाें में मुरादाबाद मंडल में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

2017 में मंडल की 27 में से 14 और 2022 में 10 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में मंडल की तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। ऐसे में 2027 के चुनाव में मंडल में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए पार्टी हर स्तर पर काम कर रही है।

विज्ञापन

दिल्ली और लखनऊ से आई एक-एक एजेंसी
इसके लिए संगठन के स्तर पर काम चल रहा है। मंडल प्रभारी बना दिए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भी तय किए जाएंगे। दूसरी ओर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा क्षेत्रीय विधायकों और दावेदारों के नामों पर जनता का फीडबैक जानने की नई शुरुआत भी हुई है।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि करीब दो दिन से दिल्ली और लखनऊ से आई एक-एक एजेंसी जिले में अलग-अलग स्थानों पर सर्वे कर रही है। एजेंसी के लोग शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जा रहे हैं। अलग-अलग वर्ग के लाेगों से मुलाकात कर संभावित नामों और विधायकों के कामों पर जनता का मन टटोल रहे हैं।

कुछ निर्धारित सवालों के माध्यम से लोगों की राय जानने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह टीम करीब एक सप्ताह जिले में रहेगी। बाद में पार्टी नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट भेजेगी।

तीन टीमें पहले ही कर चुकी हैं सर्वे
भाजपा के लिए तीन अन्य टीमें पहले सर्वे कर चुकी हैं। कुछ समय पहले जिले में टीमें आई थीं। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर ये टीमें लोगों से मिली थीं और सर्वे करके चली गईं।

दो विधानसभा चुनावों में मंडल  में भाजपा और सपा की स्थिति
                           2017                                     2022
जिला भाजपा (वर्तमान) सपा (वर्तमान) भाजपा (पूर्व) सपा (पूर्व)
मुरादाबाद 2 4 1 5
संभल 2 2 1 3
रामपुर 2 3 2 3
अमरोहा 3 1 2 2
बिजनौर 5 3 4 4
 नोट : 2022 के चुनाव के बाद हुए मंडल में हुए उपचुनाव में भाजपा ने तीन सीटें जीत ली हैं।
विज्ञापन

इन प्रमुख बिंदुओं पर कर रहे लोगों से सवाल
  • 2022 में किसको वोट दिया था
  • 2024 में किसको वोट दिया था
  • 2027 में किसको वोट देंगे
  • योगी सरकार के काम से कितने संतुष्ट हैं
  • मोदी सरकार के काम से कितने संतुष्ट हैं
  • विधायकों से कितने संतुष्ट हैं
  • दावेदारों के नामों पर राय जानने की कोशिश
सर्वे के लिए टीम आई है। ये टीम लोगाें से फीडबैक ले रही है। इससे पहले आई टीमों ने विधानसभा क्षेत्रों के बारे में पार्टी पदाधिकारियों से जानकारी ली थी। - आकाश पाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें