गजरौला (अमरोहा)। गांव फौंदापुर निवासी योगेश चौहान हत्याकांड में शामिल अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना में पालिका के सभासद समेत कई आरोपी शामिल हैं। जिनकी धरपकड़ को पुलिस दबिश दे रही है।
फाैंदापुर गांव निवासी योगेश चौहान की 12 अप्रैल की रात डंडे व सरिये से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या में नामजद वारसाबाद निवासी मनोज चौहान व उसके भाई पूर्व ग्राम प्रधान राजवीर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि अज्ञात की तलाश में जुटी है। अब पुलिस ने हत्या में शामिल अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पालिका का सभासद और घटना की रात छोड़े गए आरोपी समेत चारों आरोपियों का सुराग मिल गया है। उनकी धर पकड़ को दबिश दी जा रही है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।