फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अतरासी मार्ग पर मिले अज्ञात व्यक्ति की मेरठ में मौत, पहचान नहीं

Sun, 30 Aug 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। दो दिन पूर्व अतरासी मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की शुक्रवार सुबह मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस को व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके पास पहचान पत्र, दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि शव 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। मुरादाबाद, संभल और बिजनौर के थानों की हालिया गुमशुदगी की सूचनाएं खंगाली जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें