उझारी (अमरोहा)। रिश्तेदारों के साथ उमरा करने गईं मोहल्ला नोरंगाबाद निवासी नफीस सलमानी की पत्नी सहाना परवीन (55) की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से सऊदी अरब में मौत हो गई। परिजनों के सहमति से सऊदी अरब में ही उनका शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार सहाना परवीन नौ दिन पहले रिश्तेदारों के साथ सऊदी अरब के मक्का शहर में उमरा करने गई थीं। शुक्रवार को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। परिवार की सहमति के बाद शनिवार सुबह मक्का शहर में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी जो मां के अचानक निधन से शोक में डूबे हैं। परिजनों ने बताया कि सहाना परवीन काफी समय से उमरा करने की इच्छा रखती थीं, लेकिन उनकी यह यात्रा जीवन की अंतिम यात्रा साबित हुई।