रात में पहरा दे रहे ग्रामीण गांव में आने वाले हर किसी को शक की निगाह से देख रहे हैं। शक के आधार पर मंगलवार रात उन्होंने दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की। घबराहट में सही पता नहीं बता सके। इस पर ग्रामीणों चोर समझकर उनकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को छोड़ दिया।
गांव शहबाजपुर में मंगलवार रात घूम रहे दो संदिग्ध लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनके पूछताछ की तो वह सही से पता नहीं बता पाए। उनकी बोली खड़ी थी तो शक गहरा गया। ग्रामीणों ने चोर समझकर जमकर पीटा। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ की। बताया कि वह एक स्थानीय यूनिवर्सिटी में नौकरी करते हैं। घूमते हुए गांव पहुंच गए थे। तस्दीक करने के बाद पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।