फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका से शादी करने पहुंचे युवक की दो पत्नियों ने की पिटाई, बिना दुल्हन के वापस लौटी बरात

Sun, 29 May 2022 03:00 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा में प्रेमिका से तीसरी शादी करने पहुंचे युवक की उसकी दो पत्नियों ने जमकर पिटाई की। जब तीसरी लड़की को युवक के शादीशुदा होने के बारे में पता चला तो उसने भी शादी तोड़ दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में पहले से शादी होने की बात छिपाकर प्रेमिका से निकाह करने पहुंचे युवक को उसकी दो पत्नियों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। दो पत्नियों का पति होने का पता चलने पर प्रेमिका ने भी युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। मारपीट और हंगामे के बीच बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई। मामले की पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन

 
ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर रहने वाले युवक ने दो शादियां पहले ही कर रखी हैं। उसकी दोनों पत्नियां अपने बच्चों के साथ अलग-अलग किराए के मकानों में रहती हैं। युवक का पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाली एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी मुरादाबाद निवासी युवक के साथ कर दी।
 
जब युवती के पति को उसकी प्रेम कहानी का पता चला तो उसने उसे तलाक दे दिया। लिहाजा युवती अपने मायके में पिता के घर रहने लगी। इस बीच युवक और तलाकशुदा उसकी प्रेमिका ने शादी करना का फैसला कर लिया। युवक पहले से शादीशुदा है और उसने दो शादियां कर रखी हैं। इसकी जानकारी प्रेमिका को नहीं थी। तलाकशुदा होने पर युवती के परिजनों ने भी शादी करने के लिए रजामंदी दे दी।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार रात युवक अपने कुछ दोस्तों को लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। निकाह पढ़ाने के लिए काजी को भी बुला लिया। लेकिन तभी युवक की दोनों पत्नियां मौके पर आ गईं और उसकी जमकर पिटाई की। हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई तो युवक के शादीशुदा होने का राज खुल गया। इसके बाद युवती ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें