राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहे युवक का वीडियो वायरल हुआ। गजरौला की दिशा से मुरादाबाद की तरफ जा रहे युवक को स्टंट करते देख किसी ने उसकी वीडियो बना ली। युवक क्षेत्र के ही गांव का बताया जा रहा है। वह हाईवे किनारे होटल पर काम करता है।
शनिवार दोपहर बाद एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक दिखाई दे रहा है। गजरौला से मुरादाबाद की दिशा में जा रहा बाइक सवार युवक स्टंट करने के लिए चलती बाइक पर खड़ा हो गया। वह कुछ मिनट खड़ा नहीं रहा, बल्कि दोनों हाथ छोड़ कर कई किमी तक बाइक दौड़ाता दिखाई दे रहा है। उसे स्टंट करते देख हाईवे पर गुजर रहे वाहन सवार लोगों ने कैमरे में उसकी तस्वीर कैद कर ली। युवक गजरौला थाना क्षेत्र के ही गांव का बताया जा रहा है। वह हाईवे पर किसी होटल पर काम करता है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि स्टंट करने वाले युवक का उन्होंने वीडियो नहीं देखा है। वीडियो सामने आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।