फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो साप्ताहिक ट्रेनों का अमरोहा स्टेशन पर होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दो साप्ताहिक ट्रेनों का अमरोहा स्टेशन पर ठहराव शुरू होने जा रहा है। अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन दो अक्टूबर से सोमवार और शुक्रवार को अमरोहा में रुकेगी। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर जंक्शन द्विसाप्ताहिक त्योहार स्पेशल का 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को ठहराव होगा।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री समिति की मांग पर रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। रेलवे बोर्ड सदस्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि अमरोहा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर बैठक में मांग रखी गई थी। समिति की वर्षों पुरानी फैजाबाद एक्सप्रेस और रानीखेत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी जारी है। इसके लिए 27 सितंबर को सुबह नौ बजे स्टेशन पर भूख हड़ताल प्रस्तावित है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जीआर मीना ने बताया कि अभी दोनों ट्रेनों के ठहराव संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें