फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो मंदिरों और रामलीला मैदान का छह करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार

Mon, 30 Dec 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा वासुदेव तीर्थ और मंडी धनौरा के बालाजी धाम के बाद अब जल्द गजरौला व सैदनगली चामुंडा मंदिरों का भी कायाकल्प होगा। हसनपुर का रामलीला मैदान भी अलग स्वरूप में नजर आएगा। तीनों धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए जिला प्रशासन ने वंदन योजना के तहत छह करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस पर मुहर लगते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से गत वर्ष एतिहासिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए वंदन योजना की शुरुआत की गई थी। जिसमें उनके जीर्णोद्धार और विस्तार पर काम किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों के प्रस्ताव शासन को भेजे जाते हैं। अमरोहा जिले से भी हाल ही में गजरौला व सैदनगली के चामुंडा मंदिर और हसनपुर के रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार और विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। सभी के लिए दो-दो करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

हसनपुर शिवाला मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान करीब 250 साल पुराना है। यहां तभी से रामलीला होती आ रही है। जबकि, गजरौला और सैदनगली का चामुंडा मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध हैं। उम्मीद है कि जल्द इस प्रस्ताव पर मुहर लगते ही कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिरों पर कराए जाएंगे यह कार्य
प्रस्ताव में टीन शेड, विद्युतीकरण, कक्ष समेत तमाम कार्य शामिल हैं। सैदनगली चामुंडा मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कराई जाएगी। इसके अलावा दो बड़े हाल भी बनवाए जाएंगे। चारों तरफ बाउंड्रीवॉल बनवाई जाएगी। जिससे श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में असुविधा ना हो सके। चामुंडा मंदिर का निर्माण छह साल पहले किया गया था। ऐसा ही कुछ गजरौला के चामुंडा मंदिर भी कराया जाएगा। जबकि, हसनपुर के रामलीला मैदान में विभिन्न कार्य कराए जाने प्रस्तावित हैं। यहां इंटरलॉकिंग, पार्क, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा वासुदेव तीर्थ

अमरोहा। नगर के प्रसिद्ध वासुदेव तीर्थ का चयन वंदन योजना के तहत गत वर्ष हो गया था। इसके लिए 2.12 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ था। वासुदेव तीर्थ को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां कार्य तेजी से चल रहा है। जबकि, लाइटिंग और इंटरलाॅकिंग का कार्य कराया जा चुका है। इसके अलावा मंडी धनौरा के बाला जी धाम का भी विस्तार लगातार किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही दोनों मंदिरों का स्वरूप बदला नजर आएगा। संवाद
वंदन योजना के तहत हसनपुर के रामलीला मैदान, गजरौला व सैदनगली के चामुंडा मंदिर के विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। तीनों स्थलों के लिए छह करोड़ का प्रस्ताव बनाते हुए शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव पास हो जाएगा। जिसके बाद इनके जीर्णोद्धार पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- ब्रजेश त्रिपाठी, एडीएम वित्त राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें