फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशा सुंघाकर दिल्ली की दो बहनों को अमरोहा में छोड़ा

Sun, 30 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली में शुक्रवार की सुबह सड़क पार करते समय दो बहनों को एक व्यक्ति ने सुंघा दिया। देर शाम होश में आईं तो दोनों बहनों ने खुद को अमरोहा में पाया। उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस की सूचना पर किशोरियों के परिजन अमरोहा आ गए और दोनों बहनों को अपनी सुपुर्दगी में ले गए।
विज्ञापन

दिल्ली के एक की दो नाबालिग बेटियां शुक्रवार सुबह अचानक लापता हो गईं। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। शुक्रवार की रात अमरोहा कोतवाली पुलिस ने कारोबारी को उनकी बेटियों के शहर में मिलने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही दिल्ली से कारोबारी अपने परिजनों के साथ अमरोहा आ गए।
पूछताछ के दौरान किशोरियों ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे सड़क पार कर रही थीं। तभी एक व्यक्ति वहां आया और उसने चेहरे के आगे रुमाल लगा दिया। इसके बाद दोनों बहनों बेहोश हो गईं और आंख खुली तो उन्होंने खुद को अमरोहा शहर में अतरासी तिराहे पर पाया। नशा सुंघा कर किशोरियों को लेकर आने वाला व्यक्ति कौन है, किस उद्देश्य से उन्हें अमरोहा लाकर छोड़ा। इस घटना के पीछे इसका क्या इरादा रहा है, इसका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

रात में ही कारोबारी और उनके परिजन दोनों बेटियों को अपने साथ ले गए। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि दो नाबालिग बहनें अतरासी तिराहे पर खड़ी मिली थीं, उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें