फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्रजघाट से गायब सहायक प्रोफेसर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Sun, 30 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ब्रजघाट से गायब हुए वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिला। कस्बा इंचार्ज ने भी पुलिस बल साथ लेकर ब्रजघाट में गंगा किनारे खोजबीन की। घर पर भी पुलिस टीम गई। उनकी मां ने मिलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर आकाश भारद्वाज परिवार समेत
नगर के मानसरोवर मोहल्ले में किराए पर रहते हैं। वह शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के लिए गए थे। इसके बाद कमरे पर नहीं आए। देर रात उनकी बाइक हापुड़ जिले के अंतर्गत ब्रजघाट में खड़ी मिली। उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को दूसरे दिन भी सहायक प्रोफेसर को ढूंढ़ने का प्रयास किया गया। हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के साथ ही गजरौला पुलिस भी खोजने में लगी रही। कस्बा इंचार्ज राम निवास पुलिस टीम के साथ ब्रजघाट में गए। काफी देर तक सहायक प्रोफेसर को खोजने में लगे रहे। कुछ पुलिस सहायक प्रोफेसर के मानसरोवर मोहल्ला स्थित कमरे पर गए। मगर यहां पर उनकी पत्नी नहीं मिलीं। जबकि कमरे पर आईं उनकी मां ने किसी से मिलने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सहायक प्रोफेसर की गुमशुदगी थाना रजबपुर में दर्ज है, जबकि बाइक गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र मेें मिली। गजरौला पुलिस भी तलाश करने में लगी है। अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें