फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ लोगों पर मुकदमा

Thu, 09 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर हमला किया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव बोहरा में दिवंगत शमीम और तस्लीम के परिवार रहते हैं। शमीम की पत्नी वकीला की दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक उनके जेठ सलीम करीब 15 साल पहले संपत्ति बेचकर गजरौला चले गए थे लेकिन वह गांव की संपत्ति पर नजर रखते हैं। अंजाम भुगतने की धमकी दे चुके हैं। छह अक्तूबर की दोपहर तीन बजे अकीला पशुओं को चारा डाल रही थी। तभी सलीम, नदीम, तस्लीम व शकीला घर में घुस आए और गालियां देने लगे।
विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं तस्लीम की पत्नी शकीला ने दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपना एक मकान गजरौला में बना रखा है जबकि एक मकान बोहरा गांव में है। यहां उनकी सास रहती है। छह अक्तूबर को वह सास मिलने पति के साथ मकान पर आई थी। यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे खुशनबाज, वकीला, शाहनवाज और मफफार ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। घटना में शकीला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

-
शकीला की तहरीर पर खुशनबाज, वकीला, शाहनवाज, मफफार और वकील की तहरीर पर सलीम, नदीम, तसलीम और शकीला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। - अवधभान भदोरिया, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें