फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक तेज चलाने पर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप

Mon, 03 Nov 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। सतेड़ा पूठ घाट पर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष पर फायरिंग का आरोप भी लगाया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी कुछ लोग रविवार को गंगा घाट पर बच्चे का मुंडन संस्कार कराने पहुंचे थे। इस दौरान पास से कुछ युवक तेजी से बाइक चलाते हुए निकले। इसी बात पर युवकों को रोक लिया और कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप भी लगाया है।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। घटना के कुछ अंश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है, हालांकि फायरिंग जैसी कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें