फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अनुपमा कौशिक ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोहा

Mon, 03 Nov 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। मिशन शक्ति के तहत स्किल विकास और उच्च शिक्षा से कॅरिअर डेवलपमेंट कॉन्फ्रेंस में युवाओं, महिलाओं को जागरूक किया कि वह नौकरी करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें। अनुपमा कौशिक ने मिशन शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोह लिया।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में रविवार को महिला सशक्तीकरण विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ धनौरा अंजलि कटारिया, उद्योग विभाग, चिकित्सा व तकनीकि क्षेत्र के विशेषज्ञों ने उपस्थित युवाओं व महिलाओं का मार्गदर्शन किया। सीधा संवाद कर समस्याओं का समाधान किया।
शास्त्रीय नृत्य की अंतरराष्ट्रीय कलाकर अनुपमा कौशिक ने मिशन शक्ति की भावना पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोह लिया। सीओ अंजलि कटारिया ने कहा कि यह मंच सिर्फ विचारों का नहीं, बल्कि परिवर्तन का प्रतीक है। स्किल और एजुकेशन से जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तो समाज अपने आप ही सशक्त होगा। शिक्षाविद एवं डिजाइन विचारक विशेषज्ञ सुगंधा अरोड़ा ने कहा 21वीं सदी की शिक्षा ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि सोचने और सृजन करने की क्षमता विकसित करने का माध्यम है।
विज्ञापन

आईटी प्रोफेशनल एवं स्टार्टअप मेंटर वीरेंद्र शर्मा ने कहा आज का युग तकनीक और नवाचार का युग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, साइबर सिक्योरिटी, और ऐप डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। भारत आज डिजिटल टैलेंट की राजधानी बन रहा है। युवा अपने कौशल को निखाकर सिर्फ नौकरी पाने नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकते हैं। इस मौके पर वृंदा अग्रवाल, डॉ.शोभा शर्मा,
विज्ञापन

डॉ.भाविनी तिवारी, युधिष्ठिर शर्मा, तरुण शेखावत,मोनू सिंह सिद्धू आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें