फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कोलकाता में कैंटर नहर में गिरने से हसनपुर के दो लोगों की मौत

Tue, 06 May 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोलकाता में अनियंत्रित होकर कैंटर नहर में गिर गया। कैंटर में सवार हसनपुर क्षेत्र के दो युवकों की नहर में डूबकर मौत हो गई। जिसमें से एक कैंटर स्वामी है और दूसरा कैंटर का चालक है।
विज्ञापन

मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते हैं कि गांव हथियाखेड़ा निवासी सुभाष खड़गवंशी (32) कैंटर स्वामी है। कैंटर पर पड़ोसी गांव मंगरौला निवासी राजाराम प्रजापति (26) चालक था। कैंटर को भाड़े पर चलाने के लिए दोनों कोलकाता गए थे। रविवार की देर रात को कोलकाता से दिल्ली की ओर कैंटर लेकर जा रहे थे।
अनियंत्रित होकर कैंटर नहर में पलट गया। स्थानीय पुलिस ने नहर से कैंटर निकाला। डूबकर सुभाष खड़गवंशी और राजाराम प्रजापति की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभाष ने अपने पीछे पत्नी सुमन के अलावा दो बेटियां अर्चना, अंजू और एक बेटा कृष्णा छोड़े हैं। जबकि राजाराम ने अपने पीछे पत्नी धर्मवती उर्फ पप्पी और तीन मासूम बेटे छोड़े हैं। कोलकाता की पुलिस ने शवों की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजन शव लेने के लिए कोलकाता रवाना हो गए हैं। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें