फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भिखारी के भेष में आए दो लोग ठगी करते पकड़े

Wed, 18 Jun 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला।
विज्ञापन

भिखारी के भेष में किसान के घर पहुंचे दो लोगों ने ठगी करने की कोशिश की। किसान की पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
गांव अटारी मुरीदपुर में रोहित कुमार का परिवार रहता है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रोहित की पत्नी घर पर अकेली थी। किसान के पत्नी के मुताबिक भिखारी के भेष में दो लोग उनके घर भीख मांगने आए। दोनों ने महिला से पानी मांग। जिस पर वह घर के अंदर गई तो आरोपी भी उसके पीछे घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ ठगी करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें