फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दो लोगों की मौत, 21 और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। जिले में डेंगू और बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई है। जबकि जिलेभर में डेंगू के 21 और मरीज मिले हैं। जबकि बुखार के 294 और डायरिया के 38 मरीज मिले हैं। लगातार बढ़ते मौतो के आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र पिपलौती खुर्द निवासी रिफाकत (40) की को दिनों से बुखार आ रहा था। शुरू में तो उन्होंने स्थानीय चिकित्सक से उपचार करवाया। लेकिन फायदा नहीं हुआ तो परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। जहां उसे डेंगू की पुष्टि हुई और बुधवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, क्षेत्र के गांव गारबपुर उर्फ रूस्तमपुर निवासी पचास वर्षीय मुकेश को छह दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने शुरू में तो ढबारसी के निजी चिकित्सक से उपचार करवाया था। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो दो दिन पहले परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए थे। जहां गुरुवार को उसकी भी मौत हो गई। चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की है।
वहीं सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जांच के दौरान ओपीडी में कुल 3453 मरीज देखे गए। इनमें डेंगू के 21, बुखार के 294, डायरिया के 28, टाइफाइड के 05 मरीज मिले हैं। वहीं कोविड-19 जांच को 1368 लोगों के नमूने जांच को भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें