फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर क्षेत्र में दो लोगों को सांप ने डसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/बुरावली। क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। रहरा थाना क्षेत्र के गांव खुर्तिया में जहां इलाज के दौरान एक किसान की मौत हो गई, वहीं ढबारसी मार्ग पर बाइक सवार किसान को भी सांप ने डस लिया, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पहली घटना गांव खुर्तिया की है। यहां के निवासी किसान दिनेश कुमार (47) मंगलवार को खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तुरंत मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दिनेश की हालत अचानक बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
उधर, दूसरी घटना में गांव फूलपुर निवासी किसान दुष्यंत सिंह बुधवार देर शाम बाइक से अपनी ससुराल चौकूनी जा रहे थे। रहरा-ढबारसी मार्ग पर चलते समय बाइक पर ही उनके पैर में सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत सीएचसी हसनपुर ले जाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि मरीज को एंटी-वेनम इंजेक्शन देने के बाद प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें