अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप थमने लगा है। सोमवार को जांच में डेंगू के 2 और बुखार के 189 मरीज सामने आए हैं। वहीं कोरोना से बचाव के लिए 55 केंद्रों पर 6134 लोगों का टीका लगवाया है।
सोमवार को सरकारी अस्पतालों में जांच के दौरान ओपीडी में 3109 मरीज देखे गए। जिनमें डेंगू के 2, बुखार के 189, टाइफाइड के 4, डायरिया के 23 मरीज मिले। वहीं कोविड-19 जांच के लिए 621 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। वहीं 55 केंद्रों पर 11 हजार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का लक्ष्य रक्षा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 6134 लोगों का टीकाकरण किया जा सका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने आकड़ों की पुष्टि की है। कहा कि जल्द ही डेंगू और बुखार पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।