फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अस्पताल में दो महीने की मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। मोहल्ला भीतरगांव के रहने वाले एक युवक की दो महीने की मासूम बेटी की नगर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन बाद में मृतक नवजात के परिवार के लोगों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर टाल दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे भीतरगांव के रहने वाले एक युवक की बेटी की मौत हो गई थी। इस मौत के बाद हल्का हंगामा भी हुआ। बताया गया कि युवक शनिवार को शाहजहांपुर स्थित अपनी ससुराल से बाइक से शाहबाद आए थे। इस दौरान उनकी बेटी की हालत बिगड़ गई थी।
मंगलवार को शाहबाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को मासूम की तबीयत सुधरने के बजाए और बिगड़ गई थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के ही व्यक्ति ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इसी बीच किसी वजह से मृतक के परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कोई भी कार्रवाई न करने का सहमति पत्र दे दिया है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें