फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के दो बदमाशों ने लूटे थे मां-बेटी के कुंडल, एक हापुड़ एसओजी ने मुठभेड़ में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। 25 फरवरी को दिनदहाड़े भैंसा-बुग्गी पर लौट रही मां-बेटी को गनप्वाइंट पर लेकर सोने के दो जोड़ी कुंडल लूटने वाले और ग्रामीण को तमंचे की बट मारकर घायल करने वाले मेरठ के दो बदमाश थे। एक बदमाश को हापुड़ जनपद की एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। उसके पांव में गोली भी लगी है। जानकारी मिलने पर गजरौला पुलिस बाबूगढ़ पहुंची और घायल बदमाश से पूछताछ की। उसने गजरौला में कुंडल लूटे जाने की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात हापुड़ की एसओजी ने वहीं थाना बाबूगढ़ में मुठभेड़ के दौरान उनसे से एक पप्पू उर्फ इकराम निवासी बांसवाली गली लिसाड़ी गेट मेरठ को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पप्पू ने अपने साथी बाबर निवासी फैंड्स कालोनी लिसाड़ी गेट मेरठ के साथ मिलकर गजरौला के भारापुर में मां-बेटी से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उसे यहां लाकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि गांव भारापुर निवासी करतार सिंह 25 फरवरी को अपनी पत्नी वीरवती और पुत्री सुषमा के साथ भैंसा बुग्गी पर लौट रहे थे। बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया और उनकी पत्नी तथा पुत्री के कानों से कुंडल लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें