फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशीली दवा बेचने के शक में दो मेडिकल स्टोर कार्रवाई की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हिमाचल प्रदेश से नशीली दवाएं खरीदकर कारोबार करने के शक में दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की तलवार लटक गई है। औषधि विभाग की और से जोया स्थित दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी जवाब न देने पर दुकान पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई थी। अब विभाग दोनों मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के निरस्तीकरण की तैयारी में लगा है।
विज्ञापन

नशीली दवाओं के कारोबार के शक में जिले में पहले भी छापामारी होती रही है। जिसमें दिल्ली की टीम भी जिले में कार्रवाई कर चुकी है। वहीं अब हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में औषधि विभाग व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान बीते आठ अगस्त को वहां रैपिड रिलीफ मेडिकोज पर छापा मार कर कोविटाडॉल 100 एसआर (ट्रामाडॉल एचसीएल) टैबलेट बरामद की थी।
दवा का कोई बिल न होने के कारण टैबलेट की मार्केटिंग कंपनी पीबी लाइफ साइसेंज से इस दवा की बिक्री के बिल लिए तो इसमें अमरोहा में जोया स्थित मोहल्ला चौधरियान के केयर मेडिकोज व एएस फार्मा के नाम भी सामने आए। कंपनी ने इन दोनों मेडिकल स्टोर को करीब एक हजार टेबलेट की बिक्री थी। ऊना के औषधि निरीक्षक ने अमरोहा की औषधि निरीक्षक रूचि बंसल को इसकी सूचना दी। जिस पर औषधि निरीक्षक ने दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया। लेकिन नोटिस रिसीव ही नहीं किया गया तो इसके बाद उन्होंने दोनों मेडिकल स्टोर पर नोटिस को चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि अब मामले में सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद अरविंद गुप्ता की और से दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिसके बाद संतोषजनक जबाव न मिलने पर दोनों मेडिकल के लाइसेंस की निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें