फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 8.34 करोड़ रुपये से दो कस्तूरबा विद्यालयों का होगा उच्चीकरण

Tue, 04 Mar 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का उच्चीकरण कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण में अमरोहा व मंडी धनौरा ब्लॉक के दो कस्तूरबा विद्यालयों के उच्चीकरण की मंजूरी मिली है। जिसके लिए 8.34 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। साथ ही जिले में बेसिक शिक्षा को सुदृढ करने के लिए एक उच्च प्राथमिक स्कूल के निर्माण समेत कई स्कूलों में कक्ष का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित आठ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में 100-100 सीटें हैं। इन विद्यालयों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ रहने और खाने की निशुल्क सुविधा दी जाती है। लेकिन आठवीं के बाद आठवीं के बाद छात्राओं के सामने पढ़ाई की समस्या आती है। परिवार की आर्थिक कमजोरी के चलते काफी छात्राएं आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। समस्या को देखते हुए सरकार ने कस्तूरबा विद्यालयों में इंटर तक की पढ़ाई शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए पहले चरण में दो कस्तूबा विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमे अमरोहा ग्रामीण व मंडी धनौरा के विद्यालय शामिल हैं। इसके लिए शासन ने बजट भी जारी कर दिया है।
एक विद्यालय के उच्चीकरण पर 4.17 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। अमरोहा ब्लॉक के स्कूल के लिए गजस्थल व मंडी धनौरा के लिए पपसरी खादर में स्कूल का निर्माण होगा। पपसरी खादर में निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके निर्माण का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें