फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली विभाग के दो जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिजली विभाग के दो जेई द्वारा उपभोक्ताओं से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एक मामले में बुरावली के जेई पर उपभोक्ता को प्रताड़ित करने और उससे 50 हजार रुपये मांगे जाने का आरोप है। वहीं दूसरे मामले में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। वह अधिशासी अभियंता गजरौला को गाली दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो जयतौली बिजलीघर के जेई का है। मुख्य अभियंता ने मामले की जांच अधीक्षण अभियंता को सौंपी है।
विज्ञापन

हसनपुर खंड के बुरावली बिजलीघर से जुड़े गंगवार गांव निवासी मोहम्मद शादान ने डीएम और मुख्य अभियंता के नाम शिकायतीपत्र दिया। पत्र में कहा कि उनका मीटर खराब हो गया था। उन्होंने मीटर बदलवाने के लिए जेई काे प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र की एक कॉपी उन्होंने अपने पास रख ली, जिस पर जेई की मुहर लगी है।
आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी जेई ने मीटर नहीं बदलवाया। चेकिंग में उनके घर बिजली चोरी करते पकड़े जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। माेहम्मद शादान का आरोप है कि जेई ने परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज की। 50 हजार रुपये मांगने का भी आरोप है। मुख्य अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच उन्होंने अधीक्षण अभियंता को सौंपी है।
विज्ञापन




पहला एक्सईन तो मान लेता था...



एक अन्य जेई की आपस में बात करते हुए दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक ऑडियो में बात शुरू करते हुए एक व्यक्ति पूछ रहा है, कौन-कौन गया है। जवाब देने वाले ने बताया बबलू, तीरथ, किरनपाल। कहां तक पहुंचे। जवाब दिया कि 20 मिनट हो गए कुटी पर बता रहे थे। इसके बाद गालियां देनी शुरू कर दीं। कहा कि दस बजे पहुंचेंगे क्या। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो जयतौली बिजलीघर के जेई का है। वह लाइनमैन से बात कर रहे हैं। गाली देते हुए एक लाइनमैन को छोटा कुत्ता और दूसरे को बड़ा कुत्ता कहकर संबोधित कर रहे हैं। दूसरे ऑडियो में बोल रहे हैं कि 57-57 हजार में कौन सी दिक्कत आ गई। सरी तरफ से बात करने वाला कहता है कि दो तो हो जाएंगी। इस पर दूसरा कह रहा है कि मैंने तुझे बता दिया। कैसे करना है, कुछ इशारा दो। जेई एक्सईन को गाली देता है। कह रहा है कि पहले वाले एक्सईन को पटा लेता था। दावा किया जा रहा है कि यह जयतौली बिजलीघर के जेई व लाइनमैन के बीच हो रही सौदेबाजी का ऑडियो है। मुख्य अभियंता का कहना है कि उन्होंने ऑडियो सुना है। अन्य को भी सुनवाई है, जिससे यह पता चल सके कि जेई का ही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें